
2 अक्तूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तरफ से बधाई भी दी।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इसी कड़ी में अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते हुए सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी।
लेकिन शाहरुख का ये बधाई देने का तरीका अभिनेत्री सयानी गुप्ता को नागवार गुजरा। तभी तो शाहरुख के इस पोस्ट पर उन्होंने तंज कसा है।
अभिनेता शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। शाहरुख अक्सर कई पोस्ट करते रहते हैं।
वो हमेशा हर त्योहार पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने गांधी जी की 151वीं जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी साथ ही एक संदेश भी दिया।
शाहरुख ने इस पोस्ट के साथ अपनी बेटी सुहाना खान की तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘इस गांधी जयंती अगर हम अपने बच्चों को कुछ सिखाना चाहें या फिर कुछ ऐसा बताना चाहें जो उनके अच्छे-बुरे समय में काम आए, तो वो है- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो।’
This is unedited, unformatted feed from hindi.siasat.com – Visit Siasat for more
