
देश भर में रंगो का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी समेत कई नेताओं देश वासियों को होली शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “रंग और खुशी के त्योहार होली की आप सभी को बधाई। यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में खुशियां लाए।”
PM Modi extends Holi greetings to the nation
Read @ANI Story | https://t.co/j6ZJTu8CfM pic.twitter.com/zHki5dFuyB
— ANI Digital (@ani_digital) March 10, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”
होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।
रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 10, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश वासियों को होली की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “ रंगों का यह उत्सव आप सब के जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
रंगों का यह उत्सव आप सब के जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Holi to each & every one of you!
#होली2020 pic.twitter.com/wNBIhfQ6cf
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 10, 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आप सबको होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।”
आप सबको होली की बहुत बहुत शुभकामनाएँ। #HappyHoli#होलीहै pic.twitter.com/MyjsWQr5ij
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 10, 2020
पंजाब में भी होली का त्योहार धूमधाम से नाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने होला मोहल्ला और होली के अवसर पर लोगों को एकता, सहिष्णुता, भाईचारे के रंगों के साथ इन त्योहारों की पारंपरिक भावना को मनाने के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “होला मोहल्ला के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे गुरु श्री गोबिंद सिंह जी ने सिखों के मार्शल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए होला मोहल्ला की कल्पना की। यह हम सभी के लिए गर्व का उत्सव है।”
Warm wishes to everyone on the auspicious occasion of #HolaMahalla. Our Guru, Sri Gobind Singh Ji envisioned Hola Mahalla to demonstrate martial skills of Sikhs. It's a proud celebration for all of us. pic.twitter.com/3nJMBH45II
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 10, 2020
वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “सभी को होली की शुभकामनाएं। होली को विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय के लिए मनाया जाता है। आइए रंगों के इस त्योहार को योग्य और जिम्मेदारी की भावना के साथ मनाएं।”
Wishing 'Happy Holi' to everyone. Holi is particularly celebrated for the triumph of good over evil. Let’s celebrate this colourful festival in the spirit it deserves and responsibly. #Holi2020 pic.twitter.com/inPW6eew4z
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 9, 2020
Source With Thanks
